Lakhimpur Kheri Case: चार महीने बाद जेल से जमानत पर बाहर आया आशीष, इन शर्तों का करना होगा पालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा लखीमपुर जेल से बाहर आ गए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा  बेटे आशीष मिश्रा पर लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया गांव में प्रदर्शनकारी किसानों को जीप से कुचलकर मारने का आरोप है। उन्हें करीब चार महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। पिछले हफ्ते उन्हें …

लखनऊ। लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा लखीमपुर जेल से बाहर आ गए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा  बेटे आशीष मिश्रा पर लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया गांव में प्रदर्शनकारी किसानों को जीप से कुचलकर मारने का आरोप है। उन्हें करीब चार महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। पिछले हफ्ते उन्हें इलाहाबद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ज़मानत दी थी।

इन शर्तों का करना होगा पालन
वकील अवधेश सिंह ने बताया कि जमानत की शर्तों के अनुसार गवाहों पर दबाव न बनाने और सुबूतों से छेड़छाड़ न करने की शर्त पर ज़मानत दी गई है। आशीष मिश्रा जेल से तिकुनिया वाले घर पर नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़े-

राजनाथ सिंह ने उग्रवादी तत्वों से कही ये बड़ी बात…

 

संबंधित समाचार