सीतापुर: अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। महोली पुलिस, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने महोली कोतवाली इलाके के कुसैला तिराहे के पास जलालपुर गांव के बाहर चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस …

सीतापुर। महोली पुलिस, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने महोली कोतवाली इलाके के कुसैला तिराहे के पास जलालपुर गांव के बाहर चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो कारें, कई असलहे, कारतूस व नकदी आदि बरामद की है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

महोली पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी, कि बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी बबलू बंजारा, उन्नाव जिले के अचलगंजइलाके के नेवराना गांव निवासी मनोज व लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके के बगिया मदीना मसजिद मोहल्ले के निवासी शाून उर्फ मलिक महोली क्षेत्र में सक्रिय हैं।

यह सूचना मिलने पर महोली में तैनात एसआई विजय कुमार मिश्र व राकेश सिंह, मुख्य आरक्षी गेंदालाल यादव, आरक्षी प्रणव तोमर, सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार रावत, क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह, मुख्य आरक्षी राहुल भदौरिया, आरक्षी सोहन पाल, टीटू कुमार, रवि वर्मा व अंकुर की संयुक्त टीम ने महोली इलाके के कुसैला तिराहे के निकट जलालपुर गांव के बाहर चेकिंग की। इस चेकिंग के दौरान उपरोक्त तीनों बदमाश दबोचे गए।

पुलिस का कहना है कि अतंरजनपदीय गिरोह के इन तीनों सदस्यों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से तीन तमंचा, सात कारतूस, पशु वध करने वाले उपकरण, दो कारें व 43 हजार एक सौ रुपए बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तीनों इनामिया बदमाश गोवध सहित कई संगीन मामलों के आरोपी हैं। महोली में ही इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड की इन विधानसभा सीटों पर हुआ सबसे अधिक मतदान, हरिद्वार ग्रामीण सबसे आगे…

संबंधित समाचार