अलीगढ़: पैर पसार रहा है हिजाब विवाद, विरोध में भगवा गमछा पहनकर आए डीएस कॉलेज के छात्र
अलीगढ़। कर्नाटक से चला विवाद अब पूरे देश में फैलने लगा है। देश के हर कोने में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विरोध में हिंदू छात्र भी भगवा गमछा बांधकर अब स्कूल आ रहे हैं और अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में अलीगढ़ के गांधी पार्क स्थित …
अलीगढ़। कर्नाटक से चला विवाद अब पूरे देश में फैलने लगा है। देश के हर कोने में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विरोध में हिंदू छात्र भी भगवा गमछा बांधकर अब स्कूल आ रहे हैं और अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
इसी कड़ी में अलीगढ़ के गांधी पार्क स्थित डीएस कालेज के कुछ छात्र भगवा गमछा बांधकर स्कूल आए। कालेज के छात्रों ने महिलाओं के हिजाब का विरोध करते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि महिलाएं क्या पहनें, उसका फैसला बेटियां करेंगी तो लोग यह कहते हैं कि ये देश संविधान से चलेगा शरीयत से नहीं।
छात्रों ने कहा कि अगर छात्राएं हिजाब पहनकर आएंगी तो हम लोग भी फगवा गमछों में आएंगे। हिजाब के विरोध में छात्रों ने कालेज के प्राक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की इन विधानसभा सीटों पर हुआ सबसे अधिक मतदान, हरिद्वार ग्रामीण सबसे आगे…
