बरेली: चाइल्डलाइन ने बाल विवाह रुकवाया
बरेली,अमृत विचार। माता-पिता नाबालिग बेटी की शादी करने जा रहे थे। सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम मौके पर पहुंची। माता-पिता से बात कर बेटी के बालिग होने पर शादी करने की बात कही। वहीं, बुधवार को लड़की के माता-पिता को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सामने पेश होने को कहा गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र …
बरेली,अमृत विचार। माता-पिता नाबालिग बेटी की शादी करने जा रहे थे। सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम मौके पर पहुंची। माता-पिता से बात कर बेटी के बालिग होने पर शादी करने की बात कही। वहीं, बुधवार को लड़की के माता-पिता को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सामने पेश होने को कहा गया है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर गल्ला मंडी में 16 फरवरी को एक किशोरी के माता-पिता उसकी शादी वाले थे। इसकी तैयारी में वे जुटे थे। बाल विवाह कराए जाने की सूचना किसी ने चाइल्डलाइन को दे दी। चाइल्डलाइन से काउंसलर सौरभ और टीम सदस्य रिया सोमवार को नेकपुर गल्ला मंडी पहुंचीं। उन्होंने माता पिता को हिदायत दी कि जब तक लड़की बालिग न हो जाए, तब तक उसकी शादी न की जाए।
ये भी पढ़ें-
बरेली: लुटेरा और हड्डी ने थूकने पर युवक को पीटकर किया लहूलुहान
