ईदगाह की नींव में दबे हैं केशवदेव मंदिर के अवशेष: दिनेश
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला लगातार सुर्खियां बना हुआ है। ताजा मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मंगलवार को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में जमा किया है। इस प्रार्थनापत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि ईदगाह परिसर में मौजूद अभिलेखो को ईदगाह पक्ष के …
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला लगातार सुर्खियां बना हुआ है। ताजा मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मंगलवार को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में जमा किया है। इस प्रार्थनापत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि ईदगाह परिसर में मौजूद अभिलेखो को ईदगाह पक्ष के लोगों को नष्ट करने से रोका जाए। पत्र में कहा गया है कि ईदगाह की नींव में भगवान केशवदेव के मंदिर के अवशेष दबे हुए हैं। इसका सबूत शिलालेख हैं जो मस्जिद में मौजूद हैं। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 15 मार्च तक नियत की है।
यह भी पढ़ें: बरेली: बसें गईं चुनाव में, यात्री खा रहे धक्के, एक बस के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार
