मुरादाबाद : स्कूल के लिए निकली छात्रा गायब, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर से स्कूल जाने के लिए निकली नाबालिग छात्रा अचानक गायब हो गई। काफी तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं लगा। छात्रा की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर से स्कूल जाने के लिए निकली नाबालिग छात्रा अचानक गायब हो गई। काफी तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं लगा। छात्रा की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 12 फरवरी की सुबह आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। इस पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की।

उन्होंने पड़ोसियों से बेटी के बारे में पूछताछ की, तब पता चला कि उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाला विनय अपने साथ ले गया है। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर विनय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार