अपराधियों के दम पर ताल ठोक रहे सपा गठबंधन को नकार देगी जनता: सुधांशु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि अपराधियों के दम पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का भ्रम पालने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन को अपना घर बचाना भी मुश्किल पड़ जायेगा। दो चरणों में सपा को मिली है करारी हार, नहीं बचेगा वजूद त्रिवेदी ने …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि अपराधियों के दम पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का भ्रम पालने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन को अपना घर बचाना भी मुश्किल पड़ जायेगा।

दो चरणों में सपा को मिली है करारी हार, नहीं बचेगा वजूद

त्रिवेदी ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मिली करारी हार के बाद तीसरे चरण में सपा अपना घर भी नहीं बचा पाएगी। अपराधियों के दम पर गठबंधन चुनाव जीतना चाहता है। अब अपराधी के बेटे को वाया गठबंधन चुनाव मैदान में उतारा है। जनता सपा का मंसूबा जानती है, उसे गुंडे, माफियाओं का प्रश्रय देने वाली सरकार नहीं चाहिए।

जिस अपराधी को जेल में कांग्रेस ने मौज करवाई थी उसको चुनाव लड़वाते थे अखिलेश

उन्होने कहा “ अपराधियों के दम पर वह सरकार में वापसी का सपना पाले है। खुद नहीं दे पा रही है तो गठबंधन के टिकट पर लड़वा रही है। इनका नापाक गठबंधन कांग्रेस से भी है। जिस अपराधी को कांग्रेस ने पंजाब की जेलों में मौज करवाई थी, उसको अखिलेश यादव चुनाव लड़वाते थे। बसपा भी इससे पीछे नहीं है। अब फिर समाजवादी पार्टी उसके बेटे को चुनाव लड़वाकर क्या संदेश देना चाहती है। भाजपा नेता ने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव भाजपा भारी सीटों के साथ जीत रही है।

पहले और दूसरे चरण में सपा, बसपा और कांग्रेस को जिस तरह करारी हार का सामना करना पड़ा है, उससे उनके नेता बौखलाए हैं। वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, अनाप-शनाप बोल रहे हैं। तीसरे चरण में उनकी हालत और भी खराब होने वाली है। वे अपना घर भी गंवाने वाले हैं। करारी हार उनका स्वागत करने के लिए खड़ी है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: हरीश रावत ने कहा अगर मुख्यमंत्री बना तो हर घसियारी को मिलेगा ये सम्मान…

संबंधित समाचार