लखनऊ: साइबर ठगों ने ‘जनधन योजना’ को बनाया नया ‘ब्रह्मास्त्र’, लोग हो रहे ठगी का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अगर आपके मोबाइल पर प्रधानमंत्री जनधन योजना से जुड़ा कोई मैसेज आता है और मैसेज के माध्यम से योजना के तहत लोन दिलाने की बात कही जा रही है। साथ में कोई नंबर या लिंक भेजकर संपर्क करने को कहा जा रहा हो तो ऐसे मैसेज के छलावे में बिल्कुल मत आइयेगा। वरना, जनधन …

लखनऊ। अगर आपके मोबाइल पर प्रधानमंत्री जनधन योजना से जुड़ा कोई मैसेज आता है और मैसेज के माध्यम से योजना के तहत लोन दिलाने की बात कही जा रही है। साथ में कोई नंबर या लिंक भेजकर संपर्क करने को कहा जा रहा हो तो ऐसे मैसेज के छलावे में बिल्कुल मत आइयेगा। वरना, जनधन योजना के चक्कर में कहीं आप लुट ना जाएं।

जनधन योजना बनी साइबर ठगों का नया ब्रह्मास्त्र

विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। पूरे प्रदेश में पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्शन मोड में है, पर साइबर ठगों के हौसले अभी भी बुलंद हैं। पुलिस साइबर ठगों के जबतक एक हथकंडे के बारे में पता लगाती है, तबतक साइबर ठग ठगी का नया तरीका खोज लेते हैं। इन दिनों प्रधानमंत्री जनधन योजना साइबर ठगों का नया ब्रह्मास्त्र बन गई है। साइबर पुलिस के पास जनधन योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं।

निजी नंबर से मैसेज आए तो मत करें एंटरटेन : शिशिर यादव

साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक शिशिर यादव ने बताया कि इन दिनों विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत न्यूनतम ब्याज पर लोन दिलाने के कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं। पर इस प्रकार की योजनाओं के लिए कंप्यूटर जेनरेटेड मैसेज भेजे जाता है। अगर किसी निजी नंबर से मैसेज आता है या किसी निजी नंबर पर कॉल करने को बोला जाता है। या मैसेज के माध्यम से किसी प्रकार का लिंक शेयर किया जाता है तो इसे कतई एंटरटेन न करें। नंबर पर कॉल करने या लिंक पर क्लिक करने से आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: मंदिर से बरामद हुई 45 लाख रुपए की चरस, अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार