लखनऊ: प्रदेश में कम हो रहे कोरोना के केस, 24 घंटे में मिले 1207 नये कोविड संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से काफी राहत हैं। इसके साथ ही अब कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आयी हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में एक हजार 207 नये कोरोना संक्रमण के मामलें सामने आये है। इस अवधि में दो हजार 754 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुये है …

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से काफी राहत हैं। इसके साथ ही अब कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आयी हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में एक हजार 207 नये कोरोना संक्रमण के मामलें सामने आये है। इस अवधि में दो हजार 754 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुये है जिसके कारण प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट कर 12 हजार 484 रह गई है। इस अवधि में प्रदेश में कोरोना से पांच लोगों की मृत्यु हुई है।

रामपुर, सहारनपुर, संभल में एक भी नहीं मिला नया केस

बीते 24 घंटों में सहरानपुर, संभल तथा रामपुर में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला। राज्य के 75 में से 37 जिलों में ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या तीन अंकों में रह गई है, जबकि शेष में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दहाई अंकों में पहुंच गई हैं। केवल राजधानी लखनऊ में ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से ज्यादा हैं।

सोमवार को की गई 48 हजार 441 सैम्पल की जांच

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद मंगलवार को बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल एक लाख 48 हजार 441 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में बीते सोमवार को एक दिन में आठ लाख 97 हजार 314 वैक्सीन की डोज दी गयी। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 15 करोड़ आठ लाख 91 हजार 326 वयस्कों को पहली डोज तथा 11 करोड नौ लाख 63 हजार 578 को दूसरी डोज दी गयी।

उन्होंने बताया कि कल तक एक करोड़ 17 लाख 86 हजार 630 किशोरों को पहली डोज तथा 18 लाख 62 हजार 816 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी तरह कल तक 20 लाख 25 हजार 746 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक कुल मिलाकर 27 करोड़ 75 लाख 30 हजार 096 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: पूरब का सियासी तापमान बढ़ाने गोरखपुर में उतरेगी दिग्गजों की फौज

संबंधित समाचार