लखनऊ: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंगलवार को नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए आगरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शमसाबाद रोड स्थित गुलमोहर कॉलोनी से गिरोह के सरगना समेत …

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंगलवार को नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए आगरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शमसाबाद रोड स्थित गुलमोहर कॉलोनी से गिरोह के सरगना समेत 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इनमें जौनपुर निवासी अजय कुमार, एटा निवासी पुष्पेंद्र, आगरा निवासी रामकिशन, धौलपुर निवासी नारायण सिंह, अलीगढ़ निवासी वीकेंद्र कुमार व संतकबीर नगर निवासी अमरेंद्र कुमार शामिल हैं।

ऑनलाइन विज्ञापन डालकर करते थे ठगी

पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया कि वे सभी ऑनलाइन विज्ञापन डालकर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी सिम से बात करते थे और नौकरी लगवाने का झांसा देकर पेपर वर्क व सिक्योरिटी राशि के नाम पर पैसों की ठगी करते थे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: माघी पूर्णिमा स्नान व रविदास जयंती की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

संबंधित समाचार