पूरा विपक्ष मिलकर भी कमल खिलने से नहीं रोक सकता: केशव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में यदि सभी दल एकजुट भी हो जायें तो भी वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘कमल’ खिलने से नहीं रोक सकते। जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो उसमें बैठा गुंडा: केशव जिले के सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी …

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में यदि सभी दल एकजुट भी हो जायें तो भी वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘कमल’ खिलने से नहीं रोक सकते।

जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो उसमें बैठा गुंडा: केशव

जिले के सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी समेत चार विधानसभाओं के प्रत्याशियों के समर्थन में मंगलवार को बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये मौर्य ने कहा कि जिस गाड़ी में सपा का झण्डा हो उसमें जरूर गुण्डा होगा।

पहले चरण के चुनाव में ही पंचर हो गई साइकिल

साइकिल पहले चरण के मतदान में पंचर हो गई और भाजपा के इस चुनाव में 300 के पार जाने वाली है। उपमुख्यमंत्री ने कहा “ चुनाव में यूपी के सभी दल मिल जायें फिर भी कमल खिलने से नहीं रोक सकते। देश के लोगों ने 2014 के चुनाव में कूड़ा-करकट साफ कर सफाई अभियान चलाकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और 2017 के चुनाव में जनता ने योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया।

2019 में भी इकट्ठा हुआ था विपक्ष, तब भी पीएम बने थे मोदी

सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुये उन्होने कहा कि 2019 के चुनाव में नागनाथ, सांपनाथ, नेवलानाथ मिलकर सब एक हो गए। इसके बाद भी मोदी पीएम बने। फर्रूखाबाद जिले की जनता से चारों सीटों के जिताने की अपील करते हुये श्री मौर्य ने कहा कि फर्रूखाबाद सदर विधानसभा में क्षेत्र में विकास की गंगा बही वहीं इन अन्य विधानसभाओं में विकास कराया गया। यह सभी को मालूम है।

उन्होने कहा कि सपा सरकार में बिजली के तारों पर कपड़े सूखते है, सपा के माफिया गुण्डे बिजली की चोरी करते थे लेकिन योगी सरकार में बिजली तक नहीं जाती है। सपा-बसपा कांग्रेस के चेहरे पहले व दूसरे चरण मतदान में साफ हो गए। यह हमारी सरकार के विकास का ट्रेलर आया है। आगामी 10 मार्च के बाद पूरी पिक्चर सामने होगी। उन्होने कहा कि यूपी के किसानों को सिंचाई के लिये मेरी सरकार मुफ्त में बिजली देगी। गांव-गांव में पेंशन दिलाने के लिये कैम्प लगाये जायेंगे।

भाजपा ने सभी को मुख्य धारा से जोड़ा, अखिलेश को 400 सीट के आ रहे सपने

मौर्य ने कहा कि भाजपा ने सभी को मुख्य धारा में जोड़ा। भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। 300 के पार सीटें जीतेंगे। अखिलेश 400 सीटों का सपना देख रहे हैं अब उन्हे संख्या याद नहीं आ रही है। उन्होने कहा कि पहले गरीब खेत, जेवर, घर बिकने के डर से अच्छा इलाज नहीं करा पाता था। आज पांच लाख के मुफ्त इलाज की सुविधा गरीब को मिली है। सपा पिछड़ों की हितैसी नहीं, हम गुण्डों-माफियों पर बुल्डोजर चलवाने की कहते हैं तो दर्द उन्हे होता है और बसपा को दर्द होता है, कांग्रेस को परेशानी होती है। 10 मार्च को सपा का नाम बदलकर समाप्त वादी पार्टी हो जायेगा।

बीजेपी दलित-अगड़ा-पिछड़ा को साथ लेकर चल रही

उन्होने कहा कि हमारी पार्टी अगड़ा-पिछड़ा व दलित की त्रिवेणी लेकर चल रही है। पहले बाबा के दर्शन नहीं कर सकते थे अब कांवड़िए फूल बरसाते हुये निकलते हैं। पीएम ने प्रयाग में दलितों के पैर धोए, काशी में मजदूरों के सम्मान व उनके साथ भोजन किया। यह कहते है कि भाजपा का विजयरथ रोकेंगे, हम कहते है 300 पार विपक्षी की जमानत जब्त कराओ इस चुनाव में गरीब की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें: कौशांबी: केशव प्रसाद मौर्य को चुनौती दे रहे छेद्दू चमार, कहा- जनता का जरूर मिलेगा प्यार

संबंधित समाचार