बरेली: ईवीएम जमा करने को सुबह तक लगा रहा मजमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। परसाखेड़ा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में तड़के तक अफसरों और कर्मचारियों का मजमा लगा रहा। कर्मचारी देर रात तक ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करते रहे। देर रात तक कर्मचारी ईवीएम जमा करने को भटकते हुए नजर आए। वही पूरी रात भूखे रहने से कर्मचारी भी बेहाल हो गए। दूसरे चरण …

बरेली,अमृत विचार। परसाखेड़ा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में तड़के तक अफसरों और कर्मचारियों का मजमा लगा रहा। कर्मचारी देर रात तक ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करते रहे। देर रात तक कर्मचारी ईवीएम जमा करने को भटकते हुए नजर आए। वही पूरी रात भूखे रहने से कर्मचारी भी बेहाल हो गए।

दूसरे चरण के तहत सोमवार की शाम को मतदान संपन्न हो जाने के बाद ईवीएम को परसाखेड़ा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करने का काम होता रहा। कर्मचारियों की टीमें सुबह 6 बजे तक पहुंचती रहीं। ईवीएम जमा करने को लेकर तड़के तक आपाधापी मची रही। पीठासीन अधिकारी से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तक इस दौरान आपाधापी में परेशान दिखे। घंटो तक कर्मचारी भूखे प्यासे ही ईवीएम जमा करने को लेकर डटे रहे।

कई दफा तो अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। तड़के तक ईवीएम जमा होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। वही एक साथ हजारों वाहन रामपुर रोड परसाखेड़ा के पास पहुंचे तो जाम का संकट गहरा गया। हांलकि पुलिस ने पहले से ही रूट डायवर्ट कर रखा था। लेकिन उसके बाद भी जाम लगा रहा।

मिनी बाईपास से लेकर झुमका तिराहे तक वाहन रेंगते रहे। वही बड़ा वाईपास भी जाम की चपेट में आ गया। उसके बाद सुबह के समय पोलिग पार्टियों के वाहन लौटने के दौरान फिर से जाम के हालात बन गए। जाम के हालात यह थे कि दो किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए भी दो घंटे से अधिक का समय लगा।

ये भी  पढ़ें-

पंजाबी एक्टर Deep Sidhu की सड़क हादसे में मौत, किसान आंदोलन से आए थे सुर्खियों में

संबंधित समाचार