बहराइच: पुलिस ने नेपाली शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नवाबगंज पुलिस और एसएसबी ने नेपाली शराब के साथ तस्कर को पकड़ा है। बरामद शराब को पुलिस ने सीज कर दिया है। तस्कर को जेल भेज दिया है। नवाबगंज थाने की पुलिस और एसएसबी के जवान देर रात को भारत नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने …

बहराइच। नवाबगंज पुलिस और एसएसबी ने नेपाली शराब के साथ तस्कर को पकड़ा है। बरामद शराब को पुलिस ने सीज कर दिया है। तस्कर को जेल भेज दिया है।

नवाबगंज थाने की पुलिस और एसएसबी के जवान देर रात को भारत नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि नवाबगंज थाने के उप निरीक्षक शिवकुमार यादव, अमित मदेशिया और एसएसबी के मुख्य आरक्षी बिलोल राय, अवनीत चौबे और सुनील राय समतलिया गांव के निकट सीमा पर आने जाने वाले लोगों की तलाशी कर रही थी।

तभी एक युवक नेपाल से भारत सीमा में प्रवेश करता दिखा। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास नेपाल में निर्मित दो ब्रांड की 160 शीशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं बरामद शराब को सीज कर दिया है। जबकि पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया गया है। तस्कर की पहचान श्रावस्ती जिले के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के बेलरी गांव निवासी पैकरमा प्रसाद यादव पुत्र पूरन यादव के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े- कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले 10 लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार