Sant Ravidas Jayanti: वाराणसी पहुंचे प्रियंका और राहुल गांधी, संत रविदास के दरबार में टेका मत्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को यहां संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन में संत रविदास मंदिर में मत्था टेका और लंगर में सेवा की। प्रियंका और राहुल आज सुबह वाराणसी पहुंचे और सीर गोवर्धन स्थित …

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को यहां संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन में संत रविदास मंदिर में मत्था टेका और लंगर में सेवा की। प्रियंका और राहुल आज सुबह वाराणसी पहुंचे और सीर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली में जाकर गुरु के दरबार में मत्था टेका।

कांग्रेस के दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होने लंगर में सेवादारों को भोजन परोस कर सेवा भी की।संत रविदास जयंती पर राहुल गांधी ने लोगों को लंगर हाल में अपने हाथों से भी लंगर परोसा। राहुल गांधी वर्ष 2011 में संत रविदास मंदिर आ चुके हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी एक बार मंदिर में जाकर मत्था टेक चुकी हैं।  बता दें कि यह पहला मौका है जब सीर गोवर्द्धन में संत रविदास को जयंती के मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एक साथ संत को नमन करने पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: मुख्यमंत्री योगी आज बुंदेलखंड में करेंगे भाजपा उम्मीदवारों के लिये प्रचार

संबंधित समाचार