बहराइच: ट्रक व बालू से लदे डंपर में हुई भिड़ंत, चालक की मौत, तीन मजदूर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। इकौना-पयागपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह ट्रक व बालू से लदे डंपर में आमने-सामने से भिडंत हो गई। हादेस में एक चालक की मौत हो गई है, जबकि वाहनों पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में घायलों का उपचार चल रहा है। पयागपुर थाना क्षेत्र के बरगदही नेजाभार के पास बालू …

बहराइच। इकौना-पयागपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह ट्रक व बालू से लदे डंपर में आमने-सामने से भिडंत हो गई। हादेस में एक चालक की मौत हो गई है, जबकि वाहनों पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में घायलों का उपचार चल रहा है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के बरगदही नेजाभार के पास बालू लदा डंपर इकौना व टक पयागपुर से आ रहा था। अचानक दोनों वाहनों में आमने-सामने से भिडंत हो गई। इसमें श्रावस्ती जिले के ग्राम गोपालपुर चैखड़िया निवासी चालक बुधराम प्रजापति 32 साल का बेटा मंगल प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि प्रमोद प्रजापति का बेटा बंशीलाल करीब  27 साल तिलखावा बभनियावा थाना पयागपुर, विष्णु का बेटा शिवकरन करीब 26 साल हनुमन्त विहार थाना नौबस्ता जिला कानपुर, बदलू राम का बेटा सुखलाल उम्र 59 साल न्यू आजाद नगर थाना बदनू जिला कानपुर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज बहराइच में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े-बॉलीवुड: अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ का नया पोस्टर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा एक्टर का रौद्र रूप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात