संगीतकार बप्पी दा के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुप्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने बुधवार को जारी अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय संगीत में बप्पी लाहिड़ी का योगदान अविस्मरणीय है। संगीत जगत में उन्होंने अनुकरणीय मानक दिए और स्वर सामंजस्य की अपनी विशिष्ट शैली स्थापित की। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुप्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने बुधवार को जारी अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय संगीत में बप्पी लाहिड़ी का योगदान अविस्मरणीय है। संगीत जगत में उन्होंने अनुकरणीय मानक दिए और स्वर सामंजस्य की अपनी विशिष्ट शैली स्थापित की।

वे संगीत प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा थे। उनके निधन से संगीत जगत को जो क्षति हुई है, उसे पूरा नहीं किया जा सकता। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति की प्रार्थना करते हुए उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्रक व बालू से लदे डंपर में हुई भिड़ंत, चालक की मौत, तीन मजदूर घायल

संबंधित समाचार