ब्राजील में रियो डी जिनेरियो के पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन, बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत
रियो डी जिनेरियो। ब्राजील में रियो डी जिनेरियो के पर्वतीय क्षेत्र में अत्यंत भारी बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बचाव दल पेट्रोपोलिस क्षेत्र के …
रियो डी जिनेरियो। ब्राजील में रियो डी जिनेरियो के पर्वतीय क्षेत्र में अत्यंत भारी बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बचाव दल पेट्रोपोलिस क्षेत्र के प्रभावित इलाके में पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। इस क्षेत्र में 2011 में भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।
At least 23 people have died
after torrential downpours left streets completely flooded and cars were swept away. #Brazil #RiodeJaneiro #Floods pic.twitter.com/fEhgNRDXvR— shahinur (@shahinu_r) February 16, 2022
रियो राज्य के दमकल विभाग ने एक बयान में बताया कि 180 सैन्यकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं। विभाग ने बताया कि इलाके में दिन में तीन घंटे के भीतर 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो इससे पहले के 30 दिन में हुई बारिश के बराबर हे। रूस की यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि उन्होंने अपने मंत्रियों को बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं।
