अयोध्या: जिले में बढ़ रहा चोरों का आतंक, ग्रामीणों को पीटा और खोल ले गए उनके पशु
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कई गांवों में रविवार-सोमवार रात चोरों ने खूब उत्पात मचाया। ग्रामीणों के साथ मारपीट ही नहीं कि बल्कि कुछ जगहों से मवेशी खोल ले गए। मवेशियों के चोरी व मारपीट की सूचना पर पुलिस दौड़ती रही पर चोरों को पकड़ने में असफल रही। पीड़ित पशुपालकों ने मवेशी चोरी और मारपीट …
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कई गांवों में रविवार-सोमवार रात चोरों ने खूब उत्पात मचाया। ग्रामीणों के साथ मारपीट ही नहीं कि बल्कि कुछ जगहों से मवेशी खोल ले गए। मवेशियों के चोरी व मारपीट की सूचना पर पुलिस दौड़ती रही पर चोरों को पकड़ने में असफल रही। पीड़ित पशुपालकों ने मवेशी चोरी और मारपीट की घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
गोशाला में चुपके से घुसे चोरों ने पकड़ में आने पर मालिक को जमकर पीटा
मोहतसिमपुर मजरे मोफिया गांव निवासी राम सुमिरन वर्मा ने बताया है कि राम Newवन गमन मार्ग के किनारे आवास पर रविवार रात करीब दो बजे चोर पहुंचे और पशुशाला में घुस गए। आहट पाकर राम सुमिरन और उनका बेटा अमित जानवरों के पास पहुंचे तो चोरों ने हमला कर दिया, जिससे राम सुमिरन का सिर फट गया और अमित को भी गंभीर चोटे आई हैं। हमला करके चोर फरार हो गए।
ग्रामीण मोहन की भैंस और बकरी चुरा ले गए चोर
इसी तरह चोर जमूरतगंज-बिल्हारघाट मार्ग पर स्थित शांतीपुर पहुंचे, जहां पर मोहन की एक भैंस व एक बकरी चुरा लिए। मोहन को चोरी की घटना की जानकारी रात तीन बजे तब हुई जब बकरी के बच्चे चिल्लाने लगे। इटौरा गांव पहुँचे चोर उमानाथ यादव की भी एक भैंस खोल ले गए।
सूखापुर गांव में असफल होने पर राम शंकर गुप्ता को मारा पीटा, जिन्हें परिजन जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। मवेशी चोरों ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में भी पशुपालकों की नींद हराम कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूराकलंदर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मोहतसिमपुर की सूचना मिलते ही टीम के साथ गया था पर उससे पूर्व चोर भाग निकले। पुलिस जल्द ही आरिपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: कुमारगंज अस्पताल के निकट मिले दो जिंदा व एक मृत अजगर, वन कर्मियों ने पकड़ा
