हरदोई: दो कंटेनरों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बुधवार की शाम कस्बे के कटियारी डिग्री कॉलेज के पास दो कंटेनरों की हुई भिड़ंत में दोनों चालक समेत 8 लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें एक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरियाणा …

हरदोई। थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बुधवार की शाम कस्बे के कटियारी डिग्री कॉलेज के पास दो कंटेनरों की हुई भिड़ंत में दोनों चालक समेत 8 लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें एक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हरियाणा प्रांत से बाइक भरकर कानपुर जा रहे कंटेनर की संडीला से आ रहे खाली कंटेनर से हरपालपुर कस्बे में बुधवार की शाम कटियारी डिग्री कॉलेज के पास आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों कंटेनर खाई में जा गिरे।

कंटेनर से गंगास्थान के लिए जा रहे हरपालपुर कस्बा निवासी अजय कुमार पुत्र अमर सिंह, अड़रागऊ गांव निवासी प्रवेश पुत्र कमलेश, राजेंद्र पुत्र सोबरन, बहेलियनपुरवा गांव निवासी वेदराम पुत्र सेवाराम, मनोज पुत्र छोटे व सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी नेत्रपाल पुत्र नेकराम सहित कंटेनर चालक इटावा जिले के जसवंतनगर के कुसेना गांव निवासी प्रशांत कुमार पुत्र राधेश्याम व दूसरे कंटेनर का चालक योगेंद्र पुत्र नरेश निवासी हरदू कोतवाली बेला जनपद औरैया घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर में भर्ती करवाया। जहां कंटेनर चालक चालक योगेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों कंटेनरों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: दीप सिद्धू की मौत को साजिश मान रहे लोग, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

संबंधित समाचार