बहराइच: खेत की रखवाली कर नाला पार कर रहे युवक की डूबकर हुई मौत
बहराइच। खेत की रखवाली कर मंगलवार की रात लौट रहे युवक की नाला पार करते समय डूबने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव नाले में उतराता हुआ पाया गया। घाघरा नदी के नाले को रोज पार करता था युवक बौंडी थाना क्षेत्र के मनीष कुमार पुत्र जुगल किशोर 19 वर्ष मंगलवार को …
बहराइच। खेत की रखवाली कर मंगलवार की रात लौट रहे युवक की नाला पार करते समय डूबने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव नाले में उतराता हुआ पाया गया।
घाघरा नदी के नाले को रोज पार करता था युवक
बौंडी थाना क्षेत्र के मनीष कुमार पुत्र जुगल किशोर 19 वर्ष मंगलवार को खेत की रखवाली करने के लिए गया था। घाघरा नदी के नाले से होकर उसका आना जाना रहता था। देर शाम वापस आते समय नाला पार करते समय रास्ता भटक जाने के कारण गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। देर रात घर वापस नहीं आया तो परिजन खोज बीन करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
ग्रामीण सुबह जब नाले की तरफ गए तो उसका शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस व राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
14 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट
बहराइच। जिले में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। बुधवार को 14 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 14 लोग पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। 22 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। जिस पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 114 रह गई है।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के “Lock Up” का Trailer out, मसालों से भरपूर होगा शो
