हरदोई: सास की तहरीर पर पुलिस ने दामाद को दबोचा, दहेज हत्या का था केस दर्ज
हरदोई। दहेज़ की खातिर प्रताड़ित करते हुए मार डालने के मामले में पति के अलावा चार और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस फरार चल रहे हत्यारोपी पति को तलाशती घूम रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके फरार चल रहे ससुरालियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। …
हरदोई। दहेज़ की खातिर प्रताड़ित करते हुए मार डालने के मामले में पति के अलावा चार और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस फरार चल रहे हत्यारोपी पति को तलाशती घूम रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके फरार चल रहे ससुरालियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
आरती की संदिग्ध हालात में हो गई थी मौत
बताते चलें कि सुरसा थाने के मढ़िया मजरा सर्रा निवासी अमित तिवारी की पत्नी आरती की 13 फरवरी की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इस बारे में आरती के ससुराल वालों का कहना था कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
परिजनों ने दहेज हत्या का दर्ज कराया था केस
जबकि आरती के मायके वाले इससे साफ इंकार करते रहे। उसकी मां कविता पत्नी शिवपूजन निवासी भैनगांव कोतवाली बेनीगंज ने पुलिस को दी तहरीर में आरती के पति अमित व चार और ससुरालियों के खिलाफ दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते हुए उसे मार डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कविता की उस तहरीर पर अमित के अलावा उसके घर वालों पर दहेज़ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
सुरसा एसएचओ अरविंद यादव ने बताया है कि फरार चल रहे दहेज़ हत्यारोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच मगंलवार की रात अमित कुमार तिवारी पुत्र रामदत्त तिवारी को सर्रा मढ़िया गांव के पास से अमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अभी भी फरार चल रहे दहेज़ हत्यारोपियों को गिरफ्तारी के लिए तलाश किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: इटावा: बसपा नेता सतीश मिश्रा ने किया बीजेपी पर हमला, कहा- ब्राह्मण विरोधी है भाजपा
