संभल : पानी की निकासी न होने से आक्रोश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल /अमृत विचार। बुधवार को पानी की निकासी न होने से गांव असगरीपुर के ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पानी भरने से रास्ते ने तालाब का रूप ले लिया है। नाला निर्माण न होने से असमोली विकासखंड के एक गांव असगरीपुर में घरों का पानी रास्ते पर बह …

संभल /अमृत विचार। बुधवार को पानी की निकासी न होने से गांव असगरीपुर के ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पानी भरने से रास्ते ने तालाब का रूप ले लिया है।

नाला निर्माण न होने से असमोली विकासखंड के एक गांव असगरीपुर में घरों का पानी रास्ते पर बह रहा है। लोगों ने पानी को अपने घर के सामने भरने से रोकने के लिए रास्ते पर मिट्टी डालकर बंद कर दिया। जिससे रास्ते पर पानी ने तालाब का रूप ले लिया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। जिससे शहरों की तरह गांवों में पानी की निकासी के लिए नाले-नालियों, पक्के रास्ते और गलियों का निर्माण हो सके। इसके बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या जस की तस बनी हुई हैं।

जबकि, गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। लेकिन, ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी समस्या को अनसुनी कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद असलम, इल्यास, गय्यूर, फरमान, सलीम, उस्मान, इस्माइल, रियाजुल, नूर हसन, जाकिर हुसैन, जाहिद हुसैन, फारुख और रूस्तम आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार