झांसी: सीएम योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, काफिले पर लगातार होती रही पुष्पवर्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के दौरान तीसरे चरण के मतदान से तीन दिन पहले बुधवार को बुंदेलखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना नगरी झांसी में रोड शो किया जिसमें भारी संख्या में लोगों मौजूद रहे। मढ़िया महादेव मंदिर में भगवान शिव …

झांसी। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के दौरान तीसरे चरण के मतदान से तीन दिन पहले बुधवार को बुंदेलखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना नगरी झांसी में रोड शो किया जिसमें भारी संख्या में लोगों मौजूद रहे।

मढ़िया महादेव मंदिर में भगवान शिव का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री का उड़नखटोला देर शाम पुलिस लाइन में उतरा और जिसके बाद मुख्यमंत्री सीधे मढ़िया महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने भगवान महादेव की पूजा अर्चना की और जीत का आर्शीवाद लिया। इसके बाद वह एक खुले रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए निकले। रथ पर उनके साथ झांसी से भाजपा उम्मीदवार रवि शर्मा, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल और भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा रहे। रथ के सामने इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी थी कि रथ एक कदम भी खिसक नहीं पा रहा था।

भारी जनसैलाब के कारण सीएम योगी का रथ खिसकने में हुई कड़ी मशक्कत

इसके कारण योगी ने लोगों से अपील की कि अब यह काफिला शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढेगा लेकिन इसके बावजूद लोग इतनी बड़ी संख्या में थे रथ को खिसकने का भी रास्ता नहीं मिल रहा था। जिसके बाद डॉ़ महेंद्र नाथ रथ से उतरकर पैदल ही चलने लगे और पुलिस के साथ लोगों को मार्ग से हटने के लिए समझाते हुए नजर आये। इस दौरान डॉ़ पांडेय ने कहा कि यह ऐतिहासिक रोड शो है इतनी बड़ी संख्या में यहां लोगों की उपस्थिति इससे पहले किसी कायर्क्रम में नहीं देखी गयी।

मुस्लिम समुदाय ने पगड़ी पहनाकर किया सीएम का स्वागत

जनता भी यह जान चुकी है कि भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए मढिया महादेव का महत्व कितना अधिक है। इस दौरान योगी ने लोगों से कहा,“मैंने सात साल पहले यहां के लोकप्रिय विधायक के आह्वान पर इस मंदिर के पुनरोद्धार के लिए आवाज लगायी थी और सात वर्ष के बाद यहां दर्शन करने का सौभागय मिला। सभी का अभिनंदन और आपने आग्रह है कि यह उत्साह 20 फरवरी तक बना रहे। इसके बाद काफिला सैंयर गेट पहुंचा और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पगड़ी पहना कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने भी अभिवादन स्वीकार किया।

महिलाओं ने भी काफिले का किया जोरदार स्वागत

इसके बाद काफिला मंथर गति से मिनर्वा चौराहे पहुंचा जहां महिलाओं ने काफिले का जोरदार स्वागत किया। काफिला रानीमहल, सुभाषगंज, खोवा मंडी, बड़ा बाजार की तंग गलियों से हाेता हुआ मालियन के चौराहे और माणिक चौक की ओर बढा। माणिक चौक में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्यों ने नमन किया और काफिले का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया इसके बाद कोतवाली तिराहे पर रोड शो का समापन हुआ। लगभग 1.8 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान समाज के हर वर्ग ने जबरदस्त उत्साह दिखाया।

क्या मोहल्ला क्या गली, क्या चौराहा क्या घर और घर की बालकनी सब कुछ भगवा मय नजर आया और काफिले पर लगातार पुष्पवर्षा होती रही। रोड शो के समापन से पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्साह 20 फरवरी तक बनाये रहें और झांसी की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलायें साथ ही झांसी से भाजपा उम्मीदवार रवि शर्मा को भी भारी मताें से जीत दिलाने की अपील लोगों से की।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर चोर को किया अरेस्ट

संबंधित समाचार