पहले कट्टे बनते थे लेकिन अब लखनऊ में बनेगी मिसाइल: राजनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसी ब्रह्मोस मिसाइल अब लखनऊ की धरती पर बनने जा रही है जो यहां से चार सौ, छह सौ किलोमीटर दूर बैठे किसी भी दुश्मन को निशाना बना सकती है। भारत पर कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो ‘बाउंड्री’ (सीमा) के इस पार भी मार सकते …

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसी ब्रह्मोस मिसाइल अब लखनऊ की धरती पर बनने जा रही है जो यहां से चार सौ, छह सौ किलोमीटर दूर बैठे किसी भी दुश्मन को निशाना बना सकती है। भारत पर कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो ‘बाउंड्री’ (सीमा) के इस पार भी मार सकते हैं और जरूरत हुई तो ‘बाउंड्री’ के उस पार भी जाकर मार सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो लखनऊ में कट्टे बनते थे और कट्टे चलते थे, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां कट्टे न बनेंगे और न चलेंगे, अब यहां ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी।

ये उद्गार उन्होंने बुधवार को राजधानी में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के अलावा मलिहाबाद सुरक्षित सीट से पार्टी प्रत्याशी जया देवी भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: बप्पी दा के करियर को चमकाने में था लता मंगेशकर का हाथ, स्वर कोकिला के निधन से सदमे में थे महान संगीतकार

संबंधित समाचार