लखनऊ में मायावती ने भरी हुंकार, कहा- पिछले चुनाव में पार्टी के नेताओं के विश्वासघात से मिली थी हार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि दूसरे दलों में गए पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पिछले चुनाव में बसपा के साथ विश्वासघात किया । दूसरी पार्टियों के लोगों के साथ सांठगांठ करके बसपा के टिकट पर डमी प्रत्याशी खड़े , जिसकी वजह से पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई। …

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि दूसरे दलों में गए पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पिछले चुनाव में बसपा के साथ विश्वासघात किया । दूसरी पार्टियों के लोगों के साथ सांठगांठ करके बसपा के टिकट पर डमी प्रत्याशी खड़े , जिसकी वजह से पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई। इसीलिए इस बार 403 विधानसभा की सीटों पर प्रत्याशी तय करते समय पूरा ध्यान रखा गया है।

403 सीटों पर एक एक प्रत्याशी को सोच समझकर दिया है टिकट

लखनऊ के स्मृति उपवन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार मैं 403 विधानसभा की सीटों पर एक-एक सीटों की उम्मीदवार से खुद मिली हूं,। इनसे मुलाकात के दौरान उनके बारे में पूरी जानकारी ली है।इसके बाद जिसको काबिल समझा तब टिकट दिया। प्रत्याशियों के चयन के दौरान इसका ध्यान रखा कि पिछले चुनाव की तरह हमारे साथ कोई धोखा ना हो जाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मीडिया कह रहा है कि चुनाव के दौरान बसपा नेता कहां हैं लेकिन मुझे दलित वर्ग के लोगों को पर नाज है वे मीडिया के दुष्प्रचार पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान पिछले एक साल से मैं लखनऊ के अपने आवास में हूं।

पार्टी की मजबूती के लिए कर रही हूं काम

यहां रहकर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहीं हूं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि संत रविदास के सपनों को साकार करने के लिए पार्टी के लोगों को फिर से बसपा की सरकार बनाना बहुत जरूरी है, यही इनके प्रति आपकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि इस चुनाव में आप अपना वोट, कांग्रेस, भाजपा और सपा समेत अन्यं विरोधी पार्टियों को न देकर केवल अपनी एक मात्र हितैषी पार्टी बसपा को ही देना है।

बहन जी के हाथी का पेट ही इतना बड़ा है कि इसमें सब समा जाय : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में राशन की डबल डोज मिल रही है। सपा की सरकार में तो ये लोग राशन खा जाते थे। बहन जी के हाथी का पेट ही इतना बड़ा है कि इसमें सब समा जाय। इन लोगों ने 2017 के पहले बुंदेलखंड को तबाह कर दिया था। सपा का विकास सैफई खानदान का विकास है। यह लोग तमंचे की फैक्ट्री लगाते थे, हम डिफेंस कारीडोर बना रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस बनाया जा रहा है, इस पर औद्योगिक क्लस्टर भी बनेगा। इससे महोबा के लोगों को रोजगार के लिए बुंदेलखंड के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बुंदेलखंड अब बाहर के लोगों को रोजगार देगा।

संबंधित समाचार