बरेली: दूसरे दिन भी बसों की रही किल्लत, घंटो परेशान रहे यात्री
बरेली,अमृत विचार । विधानसभा चुनाव में बसें जाने के बाद शहर के दोनों बस अड्डों पर बसों की कमी होने के बाद संकट गहराता जा रहा है। हर रोज यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया था कि यात्रियों को समस्या न हो इसके मद्देनजर बसों के फेरों …
बरेली,अमृत विचार । विधानसभा चुनाव में बसें जाने के बाद शहर के दोनों बस अड्डों पर बसों की कमी होने के बाद संकट गहराता जा रहा है। हर रोज यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया था कि यात्रियों को समस्या न हो इसके मद्देनजर बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा, लेकिन यात्रियों को लगातार समस्या हो रही है।
बुधवार को भी सुबह से लेकर देर शाम तक यात्री बसें नहीं मिलने से परेशान होते रहे। विधानसभा चुनाव में पहले चरण में हुए मतदान के बाद से ही बरेली रीजन में बसों की कमी हो गई है। पहले चरण में बसे जाने के बाद अधिकारियों ने वर्कशाप में खड़ी बसों को सही कराकर उन्हे रूट पर उतारा था। जिसके बाद सभी रूटों पर पर्याप्त बसे होने के बाद संकट कम हो गया था।
अब दूसरे चरण में 200 से अधिक बसें दूसरे जिले में जाने के बाद बसों का संकट फिर से गहरा गया। बुधवार की दोपहर में सेटेलाइट बस अड्डे पर फर्रुखाबाद की बस ना होने से यात्री कई घंटे परेशान रहे। इसी तरह लखनऊ और दिल्ली रूट के साथ लोकल रूटों पर भी यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव सम्पन्न न होने तक बसों की कमी बनी रहेगी। वहीं रोडवेज की बसे रूट पर नहीं होने से यात्री डग्गामार वाहनों में यात्रा करने को मजबूर है। जिसके चलते डग्गामार वाहन चालक मनमाया किराया वसूलकर चांदी काट रहे है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: जिले में पांच हजार नौनिहालों को लगेगा टीका
