कुशीनगर हादसे पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी व उपराष्ट्रपति ने जताया दुख
लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कुशीनगर हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों …
लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कुशीनगर हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूँ। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी को ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।”
उपराष्ट्रपति नायडू ने भी कुशीनगर हादसे पर जताया दुख
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक विवाह समारोह में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा, “कुशीनगर में हुई दुर्घटना की खबर से अत्यंत व्यथित हूं। हताहतों के शोक संतप्त परिवारों के दुःख में शामिल हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। विश्वास है स्थानीय प्रशासन तत्परता से राहत सहायता उपलब्ध करा रहा है।”
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार देर रात एक विवाह समारोह के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से 13 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोगों घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुयी है। मरने वालों में महिलायें, लड़कियां और बच्चे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-कुशीनगर में बड़ा हादसा: कुएं में गिरकर 13 की मौत, मृतकों में 10 बच्चियां शामिल
