यूक्रेन में पढ़ाई को गया बेटा, वहां पर बने हुए युद्ध के आसार, मां-बाप ने नरेंद्र मोदी से लगाई गुहार, बोले- बेटे को बचा लो
इंदौर। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंका बनी हुई है। युद्ध को लेकर वहां पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को अब उनकी सलामती का डर सताने लगा है। ऐसे ही एक छात्र प्रणय राव के पिता अखिलेश राव और मां मीना राव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। इंदौर …
इंदौर। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंका बनी हुई है। युद्ध को लेकर वहां पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को अब उनकी सलामती का डर सताने लगा है। ऐसे ही एक छात्र प्रणय राव के पिता अखिलेश राव और मां मीना राव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। इंदौर जिले के काफी स्टूडेंट्स यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं।
शासकीय कॉलेज में प्रोफेसर अखिलेश राव के पिता ने बताया कि प्रणय यूक्रेन की टेरनोपिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पिछले 5 साल से पढ़ाई कर रहे हैं। स्थानीय सांसद शंकर लालवानी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से सभी छात्रों को वन्दे भारत मिशन की तरत भारत सुरक्षित लाने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़े-
अमेरिका ने जताई उम्मीद, कहा- यूक्रेन पर रूसी हमले की सूरत में भारत अमेरिका का देगा साथ
