रामपुर: मंदिर प्रांगण में फेंके पशुओं के अवशेष, लोगों में आक्रोश
रामपुर/भोट, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के कोयली गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने बीती रात किसी समय धार्मिक स्थल के प्रांगण में गोवंशीय पशु के अवशेष फेंक दिए। गुरूवार सुबह मंदिर प्रांगण में पशु अवेशष मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। तमाम ग्रामीण व ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुचं गए व थाना पुलिसको …
रामपुर/भोट, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के कोयली गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने बीती रात किसी समय धार्मिक स्थल के प्रांगण में गोवंशीय पशु के अवशेष फेंक दिए। गुरूवार सुबह मंदिर प्रांगण में पशु अवेशष मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। तमाम ग्रामीण व ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुचं गए व थाना पुलिसको सूचना दी।
सुचना मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में पशु अवशेषों को दफना दिया। सूचना पर ग्रामीणों संग धार्मिक संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए व घटना पर रोष जताया वहीं सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये व आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया।
वहीं सूचना पर तमाम हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं संग थाने में पहुंच गए व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर क्षेत्राधिकारी को ज्ञापान सौंपा। वहीं ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
