अयोध्या: पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अयोध्या। थाना कैंट पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। थाना पूराकलंदर निवासी आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत व एसपी …
अयोध्या। थाना कैंट पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। थाना पूराकलंदर निवासी आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत व एसपी सिटी विजयपाल सिंह के निर्देशन में बदमाशों को पकड़ने का अभियान चल रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी अनीस कुमार उर्फ राजा (22) निवासी खरकपुर कन्दैला थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी को लेकर फिल्म बनाएंगी नंदिता दास
