बहराइच: हिस्ट्रीशीटर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर पुलिस ने झाला गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके विरुद्ध छह मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में मोतीपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ब्रिजानंद सिंह ने बताया कि मोतीपुर के झाला गांव निवासी …

बहराइच। मोतीपुर पुलिस ने झाला गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके विरुद्ध छह मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में मोतीपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ब्रिजानंद सिंह ने बताया कि मोतीपुर के झाला गांव निवासी ग्रामीण हिस्ट्रीशीटर है।

उसके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम, गुंडा एक्ट और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत छह मुकदमें दर्ज हैं। उप निरीक्षक अखिलेश पांडेय, राम आशीष वर्मा की टीम ने झाला गांव में छापेमारी कर हिस्ट्रीशीटर को गोबरे खां का बेटा इम्तियाज खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े- गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा की फिल्म ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ का रोमांटिक गाना ‘जिन्ना जिन्ना’ हुआ रिलीज

संबंधित समाचार