अयोध्या: एनएसएस शिविर के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
पूराबाजार/ अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र पूराबाजार के ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सरधा के तत्वाधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में ग्रामोदय इंटर कालेज के प्रांगण से रैली निकाल स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अलावा मतदान के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया। विद्यालय के निदेशक उग्रसेन सिंह ने रैली रवाना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामकरन वर्मा …
पूराबाजार/ अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र पूराबाजार के ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सरधा के तत्वाधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में ग्रामोदय इंटर कालेज के प्रांगण से रैली निकाल स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अलावा मतदान के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया। विद्यालय के निदेशक उग्रसेन सिंह ने रैली रवाना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामकरन वर्मा व डॉ राकेश वर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में स्वयं सेवकों द्वारा हाथों में स्लोगन लिए लोगों को जागरूक किया।
रामपुर सरधा के मलिन बस्ती व काली माता चौरा पर स्वयंसेवकों ने साफ सफाई किया। बौद्धिक सत्र में ग्रामोदय इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता राजेश वर्मा ने पॉलिथीन के उपयोग और उससे होने वाली हानियों पर व्याख्यान दिया। इस मौके निदेशक उग्रसेन सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, कृष्ण कुमार सिंह, गंगाराम यादव, राजेश शर्मा सहित एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-संभल: सीएम योगी और बसपा सुप्रीमो मायावती के फोटो से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर किया वायरल
