मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता कोट्टायम प्रदीप का 61 वर्ष की उम्र में निधन
मुंबई। मलयाली फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रदीप के आर का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अभिनेता कोट्टायम प्रदीप के नाम से मशहूर थे। उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। प्रदीप के परिवार में पत्नी …
मुंबई। मलयाली फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रदीप के आर का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अभिनेता कोट्टायम प्रदीप के नाम से मशहूर थे। उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। प्रदीप के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। अभिनेता को विशेष तरीके से संवाद अदायगी के लिए पसंद किया जाता था। वह कोट्टायम जिले से थे। थिएटर कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले प्रदीप ने 2001 में आई वी शशि के निर्देशन में ‘ई नाडू इन्नले वारे’’ से फिल्मों का रुख किया।
Rest in peace! #KottayamPradeep ? pic.twitter.com/zUHU2GflqH
— Prithviraj Sukumaran (@PrithviOfficial) February 17, 2022
इसके बाद उन्होंने कम से कम 60 फिल्मों में छोटे किंतु अहम किरदार निभाए। तमिल फिल्म ‘विन्नाईथांडी वारूवाया’ उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। अभिनेता के निधन पर लोगों, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों तथा अन्य ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रदीप एक बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने अपनी अदाकारी से छोटी भूमिकाओं को यादगार बना दिया। ममूटी, मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित अनेक अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर प्रदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता
एक्टर के प्रशंसक और मशहूर हस्तियां ट्विटर पर श्रद्धांजलि दे रही हैं। उनका नाम वैसे तो प्रदीप केआर था लेकिन वे कोट्टायम प्रदीप नाम से फेमस थे। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कॉमेडी किरदार ही निभाए। उन्होंने अब तक करीब 70 फिल्मों में काम किया था। प्रदीप ने फिल्म में विभिन्न भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार भी जीता था।
यह भी पढ़ें:-फतेहपुर: पीएम मोदी ने विपक्ष पर किया प्रहार, कहा- परिवारवादी लोगों ने प्रदेश को तबाह कर दिया
