सीतापुर: बाइक ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सेवता/सीतापुर। थाना थानगांव क्षेत्र में मंगलवार को साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में घायल छात्र ने दम तोड़ दिया। थाना थानगांव …

सेवता/सीतापुर। थाना थानगांव क्षेत्र में मंगलवार को साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में घायल छात्र ने दम तोड़ दिया। थाना थानगांव क्षेत्र के लिलौती गांव निवासी राम सागर गौतम का 12 वर्षीय पुत्र अमित कक्षा छह का छात्र था। वह मंगलवार को कोचिंग पढ़ने साइकिल से जा रहा था।

तभी महमूदाबाद रोड चिरैया निवासी राम जीतन के घर के निकट बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फौरन उसे सीएचसी में रेउसा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के ने प्राथमिक उपचार करने के बाद अमित की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन अमित को लखनऊ लिए जा रहे थे। रास्ते अमित की सांसे थम गई। घटना से परिवार में एक कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: दुर्दशा का शिकार बना पौराणिक प्रह्लाद कुंड, आंख मूंदे बैठे हैं जिम्मेदार

संबंधित समाचार