कानपुर: जेवर देखने के बहाने टप्पेबाज ने पार की दो अंगूठियां, शिकायत दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले के लाल बंगला बाजार में मौजूद एक ज्वैलरी शॉप में गुरुवार को टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। पीड़ित सर्राफ ने आरोपी युवक के खिलाफ चकेरी पुलिस से शिकायत की है। बता दें कि अहिरवां इलाके के लाल बंगला बाजार में रवि सोनी की सराफे की दुकान है। गुरुवार को एक युवक आया …

कानपुर। जिले के लाल बंगला बाजार में मौजूद एक ज्वैलरी शॉप में गुरुवार को टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। पीड़ित सर्राफ ने आरोपी युवक के खिलाफ चकेरी पुलिस से शिकायत की है।

बता दें कि अहिरवां इलाके के लाल बंगला बाजार में रवि सोनी की सराफे की दुकान है। गुरुवार को एक युवक आया और उसने ज्वैलर से अंगूठी दिखाने को कहा। जैसे ही रवि अंगूठी दिखाने के लिए मुड़े तो युवक ने जल्दी से दो अंगूठी पार कर दी। इसके बाद पसंद न आने का बहान बनाकर आरोपी वहां से चला गया।

जब ज्वैलर ने दोबारा अंगूठी गिनी तो उसमें दो अंगूठी कम ती। इसके बाद सर्राफ ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो वो सन्न रह गया। उसने देखा कि वो अंगूठी उसी युवक ने चुराई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: अमरोहा : विधायक को अपशब्द कहने व धमकी देने पर चार के खिलाफ मुकदमा

 

 

संबंधित समाचार