उन्नाव: बसपा प्रत्याशी ने पीएम के सभास्थल पर जताई आपत्ति, कहा यह आचार संहिता का उल्लंघन है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। पुरवा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी ने 20 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की जनसभा की जगह को लेकर आपत्ति जताई है, जिसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त, पीएम और डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि यह जमीन उनकी है और बिना सहमति के सभा नहीं हो सकती है, यह सभा रुकवाई जाये, क्योंकि यह …

उन्नाव। पुरवा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी ने 20 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की जनसभा की जगह को लेकर आपत्ति जताई है, जिसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त, पीएम और डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि यह जमीन उनकी है और बिना सहमति के सभा नहीं हो सकती है, यह सभा रुकवाई जाये, क्योंकि यह आचार संहिता के उल्लंघन के श्रेणी में आता है।

प्रत्याशी विनोद कुमार त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि पुरवा तहसील के असोहा थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में भूमि संख्या 142, 299/1, 298, 296 व 293/1 उनकी है। जहां पर बिना मेरी सहमति के भाजपा ने प्रधानमंत्री की सभा कराने के लिए प्रशासन से अनुमति ली है, जो अनुचित होने के साथ आचार संहिता के उल्लंघन के श्रेणी में आता है। जबकि मैं खुद बसपा से प्रत्याशी हूं, इसलिए उनकी जमीन पर भाजपा की सभा होने से लोगों में गलत संदेश जाएगा।

यह भी पढ़े- बरेली: सेना में तैनात हवलदार की पत्नी ने किया सुसाइड

संबंधित समाचार