मुरादाबाद : घर के बाहर कार खड़ी करने से मना करने पर फर्मकर्मी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के बाहर कार खड़ी करने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक की धुनाई कर दी। बीच-बचाव करने आए फर्मकर्मी के बहनोई को लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक हमलावर फरार हो गया। फर्मकर्मी की तहरीर पर मझोला …

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के बाहर कार खड़ी करने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक की धुनाई कर दी। बीच-बचाव करने आए फर्मकर्मी के बहनोई को लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक हमलावर फरार हो गया। फर्मकर्मी की तहरीर पर मझोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मामला मझोला थानाक्षेत्र के गांव गागन वाली मैनाठेर का है। यहां रहने वाला जुबैर निर्यात फर्म में काम करता है। जुबैर के अनुसार 11 फरवरी को दलपतपुर निवासी बहनोई फिरोज आलम मिलने के लिए उसके घर आए थे। शाम करीब सवा छह बजे वह अपने बहनोई के साथ घर में बैठा बातचीत कर रहा था। तभी गांव में ही रहने वाले बिलाल पाशा ने उनके घर के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। इससे घर का दरवाजा भी बंद हो गया।

जुबैर ने विरोध करते हुए बिलाल पाशा से अपनी कार उनके घर के दरवाजे से हटाने के लिए का। आरोप है कि इस पर बिलाल पाशा गाली-गलौज करने लगा। उसने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट करने लगा। यह देख उसके बहनोई ने बीच-बचाव का प्रयास किया।

बिलाल और उसके साथियों ने उसके बहनोई पर भी लाठी-डंडों व सरियों से हमला करके घायल कर दिया। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। इंस्पेक्टर धनंजय ने बताया कि जानकारी मिलते पुलिस मौके पर गई। मगर, तब तक हमलावर फरार हो गए। जुबैर की शिकायत पर बिलाल पाशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार