मुरादाबाद : टीमों ने कोरोना जांच के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लिया नमूना
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना जांच के लिए गुरुवार को टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच कर आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच के लिए नमूना एकत्र किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने चुनाव के बाद जांच में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया है। बंगला गांव व नागफनी की रैपिड रिस्पांस टीम में लैब तकनीशियन राजेंद्र कुमार व …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना जांच के लिए गुरुवार को टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच कर आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच के लिए नमूना एकत्र किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने चुनाव के बाद जांच में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया है। बंगला गांव व नागफनी की रैपिड रिस्पांस टीम में लैब तकनीशियन राजेंद्र कुमार व सहयोगी ने 90 लोगों की आरटीपीसीआर व 50 लोगों की एंटीजन किट से जांच की।
अन्य टीमों ने भी अपने क्षेत्र में मोबाइल वैन से पहुंचकर आने-जाने वालों की कोरोना की जांच की। कई ने ना-नुकुर की तो साथ चले रहे स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें जांच कराने के लिए कहा। टीम के सदस्यों ने लोगों से मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने और हाथ को समय-समय पर धुलने या सैनिटाइज करने की सलाह दी। कहा कि कोरोना के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाने के लिए टीमों को निर्देश दिया गया है। जांच में और तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि एक हजार से अधिक लोगों की जांच टीमों ने की है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति पता चलेगी।
ये भी पढ़ें:- रुद्रपुर: महिला ने भांजे पर लगाया ब्लैकमेलिंग कर आपत्तिजनक संबंध बनाने का आरोप
