लखनऊ: 19 व 20 फरवरी को प्रदेश में बहेंगी तेज हवाएं, तापमान में होगी और बढ़ोतरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के साथ सूर्य की तपिश भी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में आगामी 20 फरवरी को तेज हवाओं के बीच तीसरे चरण का मतदान होगा। जी हां मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी 19 व 20 फरवरी को प्रदेश में बेहद तेज …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के साथ सूर्य की तपिश भी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में आगामी 20 फरवरी को तेज हवाओं के बीच तीसरे चरण का मतदान होगा। जी हां मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी 19 व 20 फरवरी को प्रदेश में बेहद तेज रफ्तार से हवाएं बहेंगी।
उत्तरी-मध्य भारत रहेगा प्रभावित, 35 किमी प्रति घंटा की चलेगी बयार
मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार अंडमान निकोबार वेट लैंड बना हुआ है। जिसका आगामी तीन दिनों तक उत्तरी मध्य भारत में प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके कारण पूरे उत्तर प्रदेश समेत हरियाणा, चंडीगढ़ व राजधानी नई दिल्ली में 19 व 20 फरवरी को 35 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं बहेंगी।
5 दिन में 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा पारा
उत्तर प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है। प्रतिदिन औसतन एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ रहा है। राजधानी में पिछले पांच दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। जहां लखनऊ में पांच दिन पूर्व 12 फरवरी को तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी 48 घंटों में तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: कालाढूंगी विधानसभा में भितरघात, भाजपा के बड़े पदाधिकारी दे रहे इस्तीफे
