रामपुर: कानपुर चुनाव ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार दरोगा को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, हालत गंभीर
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। कानपुर चुनाव ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार दरोगा को सवारियों से भरी तेजगति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद डाला। जिसमें दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दरोगा को उचित उपचार के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस में भर्ती कराया है। जिला बागपत के कस्बा बड़ौत निवासी दरोगा धर्म …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। कानपुर चुनाव ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार दरोगा को सवारियों से भरी तेजगति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद डाला। जिसमें दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दरोगा को उचित उपचार के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस में भर्ती कराया है।
जिला बागपत के कस्बा बड़ौत निवासी दरोगा धर्म सिंह तहसील क्षेत्र के थाना मिलकखानम में तैनात हैं। दरोगा की ड्यूटी कानपुर चुनाव में लगी थी। गुरुवार को दरोगा थाने से बाइक पर सवार हो पुलिस लाइन जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दरोगा थाना अजीम नगर के गांव नंगलिया के निकट पहुंचे की सामने से सवारियों से भरी तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को बुरी तरीके से रौंद डाला।
जिसमें दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना थाना अजीम नगर समेत मिलकखानम पुलिस को दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल दरोगा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सक ने दरोगा की हालत नाजुक देख उचित उपचार के लिए मुरादाबाद कॉसमॉस भेजा है। दरोगा की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है।चालक फरार हो गया। सूचना पर घायल दरोगा के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
ये भी पढ़ें:-काशीपुर: डॉक्टर समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
