पीलीभीत: 49 दिन के बाद खुले परिषदीय विद्यालय, चेहरों पर दिखी चमक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते दो साल से बच्चों की स्कूली पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मगर, संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद स्कूल खोलने के निर्देश हुए तो बच्चों के चेहरे खिल उठे। स्कूलों में एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। 49 दिन के बाद परिषदीय स्कूलों के द्वार …

पीलीभीत,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते दो साल से बच्चों की स्कूली पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मगर, संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद स्कूल खोलने के निर्देश हुए तो बच्चों के चेहरे खिल उठे। स्कूलों में एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। 49 दिन के बाद परिषदीय स्कूलों के द्वार खुले हालांकि पहले दिन बच्चों की संख्या सीमित रही।

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय 31 दिसंबर 2021 से बंद चल रहे थे। पहले 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया। इसके बाद कोरोना की तीसरी लहर की वजह से विद्यालय पूरी तरह से बंद कर दिए गए। कोरोना की गति मंद पड़ने पर गुरुवार को विद्यालयों में कक्षाएं शुरू की गईं।

बच्चों के आगमन से स्कूलों की कक्षाएं एक बार फिर से गुलजार हो उठी। कक्षाओं को शुरू करने से पहले शिक्षकों ने प्रार्थना सभा के दौरान व्यायाम कराया गया। इसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत उन्हें जागरूक भी किया गया। हालांकि पहले दिन बच्चों की संख्या सीमित रही। पहले दिन बहुत कम संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे। बच्चों के स्वागत के लिए कहीं गुब्बारे लगाए गए कहीं रंगोली बनाई गई।

तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। बच्चों के स्कूल पहुंचने पर बच्चों के हाथ सैनिटाइज करने के साथ ही उन्हें मास्क लगाकर आने की सलाह दी गई। प्राथमिक विद्यालय पिपरिया आगरू में पहले दिन शिक्षिका सैयदा और सैदपुर स्कूल की शिक्षिका अनीता विश्वकर्मा ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

उनके साथ सेल्फी ली। साथ ही कक्षा में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक मेज और दो कुर्सी पर दो ही बच्चों को बैठाया गया। हालांकि छात्रों की उपस्थिति वहां भी कम होने से पढ़ाई का माहौल नहीं बन सका। शासन के निर्देश पर स्कूलों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना एवं मास्क की अनिवार्यता रखी गई। लेकिन अधिकांश विद्यालय कोरोना गाइड लाइन का पालन करते नहीं दिखे।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: चुनावी माहौल के बीच धार्मिक स्थल में खुराफात

संबंधित समाचार