इटावा में अखिलेश यादव ने किया रोड शो, पिता के साथ चाचा शिवपाल को भी लिया साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। सपा सुप्रीमो ने इटावा के सैफई में गुरुवार को एक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ समाजवादी विजय रथ में एक खास नजारा देखने को मिला। उनके साथ न केवल उनके पिता व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बैठे थे बल्कि सीट का सहारा लेकर प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी साथ …

इटावा। सपा सुप्रीमो ने इटावा के सैफई में गुरुवार को एक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ समाजवादी विजय रथ में एक खास नजारा देखने को मिला। उनके साथ न केवल उनके पिता व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बैठे थे बल्कि सीट का सहारा लेकर प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी साथ में थे। अखिलेश यादव हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी हाथ हिलाकर लोगों को नमस्कार कर रहे थे। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को ट्वीट किया है।

बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ये इलाका यादव बेल्ट के अंतर्गत आता है।  सपा अध्यक्ष अखिलेश को यहां पर बीजेपी ने चारों ओर से घेरा हुआ है। बीजेपी ने यहां से प्रोफेसर एसपी बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है। एसपी बघेल की यहां पर काफी साख है और वो मुलायम सिंह यादव के चेले रहे हैं, वहीं लोधी वोट पर भी उनकी पकड़ मजबूत है। ऐसे में इसे विवशता कहें या जरूरत अखिलेश ने पिता के साथ साथ चाचा शिवपाल को भी अपने साथ ले लिया है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: पूर्व विधायक राज लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस को दिया झटका, सपा में हुईं शामिल

संबंधित समाचार