बरेली: एयर राइफल व एयर पिस्टल में बरेली कॉलेज की छात्राओं ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को जिमनेजियम भवन स्थित शूटिंग रेंज में अंर्तमहाविद्यालय शूटिंग (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत क्रीड़ा सचिव डा. आलोक श्रीवास्तव व प्रोफेसर जेएन मौर्य ने किया। प्रतियोगिता में तमाम कॉलेजों के 20 पुरूष व छह महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को जिमनेजियम भवन स्थित शूटिंग रेंज में अंर्तमहाविद्यालय शूटिंग (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत क्रीड़ा सचिव डा. आलोक श्रीवास्तव व प्रोफेसर जेएन मौर्य ने किया।

प्रतियोगिता में तमाम कॉलेजों के 20 पुरूष व छह महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के ट्रायल में एयर राइफल (बालिका वर्ग) की श्रेणी में बरेली कॉलेज की छात्रा पंखुड़ी भारद्वाज, एयर राइफल पुरूष वर्ग में वर्धमान कॉलेज के मनोज, एयर पिस्टल बालिका वर्ग में बरेली कॉलेज की चाहतलीन कौर, पुरुष वर्ग में जेएचएच कॉलेज अमरोहा के विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अतिथियों ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान क्रीड़ा सचिव डा. आलोक श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय खेलों के स्तर को उंचा करने को लेकर लगातार प्रयास जारी रहेगा। पर्यवेक्षक प्रो. जेएन मौर्य, निर्णायक कमलसेन, सभी कॉलेजों के टीम मैनेजर, शारीरिक शिक्षक, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज महाराजा अग्रसेन कॉलेज, स्वामी दयानंद कॉलेज मीरगंज, जीएसएच कॉलेज चांदपुर, रक्षपाल बहादुर कॉलेज बरेली, विनायक कॉलेज बिजनौर,वर्धमान कॉलेज बिजनौर, मनडबर डिग्री कॉलेज बिजनौर, एसबीडी कॉलेज धामपुर, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, खुसरो कॉलेज बरेली, सन्त कबीर दास डिग्री कालेज बरेली, वीरा कांवर सत्या कालेज बिजनौर, रूहेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस, साहू राम स्वरूप महिला कालेज बरेली, उत्कृर्ष कालेज बरेली, देवता कालेज मौरना, एसएम कालेज चन्दौसी, एमएच कालेज मुरादाबाद, स्वामी एजूकेशन कम्पलैस पूरनपुर, आरडी मैमोरियल डिग्री कालेज बिजनौर, अब्दुल रज्जाक डिग्री कालेज अमरोहा, आरएसएम कालेज धामपुर, केजीके कालेज मुरादाबाद, बरेली कालेज बरेली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

एयर राइफल प्रतियोगिता (महिला वर्ग)
पारखी भारद्वाज 200/193 प्रथम बरेली कालेज बरेली
तबसुम 200/181 द्वितीय बरेली कालेज बरेली
नेहा गंगवार 200/165 तृतीय स्वामी दयानन्द कालेज मीरंगज

एयर राइफल प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग )
मनोज 200/194 प्रथम वर्धमान कालेज बिजनौर
ओम बाबू 200/191 द्वितीय खुसरो कालेज बरेली
पुनीत कुमार 200/189 तृतीय जीएसएचपीजी कालेज चॉदपुर बिजनौर

एयर पिस्टल प्रतियोगिता (महिला वर्ग)
चाहतलीन कौर 200/178 प्रथम बरेली कालेज बरेली
आकांक्षा 200/172 द्वितीय रक्षपाल बहादुर कालेज बरेली
लक्ष्यकिता 200/171 तृतीय एसबीडी कालेज धामपुर

एयर पिस्टल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग)
विशाल 200/188 प्रथम जेएसएच कालेज अमरोहा
तन्जीत सिंह 200/185 द्वितीय हिन्दू कालेज मुरादाबाद
योगेश 200/184 तृतीय एसएम कालेज चन्दौसी

 

संबंधित समाचार