बरेली: गर्मी से पहले दुरुस्त कराए जाएंगे खराब हैंडपंप, मांगी गई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ग्रामीण आंचल में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने के लिए अभी से ही कवायद शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत वार एडीओ पंचायत से खराब व रिबोर की स्थिति में पड़े हैंडपंपों की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर उन्हें दुरूस्त कराये जाने का कार्य शुरू किया जाएगा। गर्मी …

बरेली,अमृत विचार। ग्रामीण आंचल में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने के लिए अभी से ही कवायद शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत वार एडीओ पंचायत से खराब व रिबोर की स्थिति में पड़े हैंडपंपों की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर उन्हें दुरूस्त कराये जाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

गर्मी की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में जल संकट न गहराए, इसके लिए व्यवस्थाओं को दुरूस्त किये जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायतों में लगे हैंडपंप जगह-जगह खराब हैं। कई जगह रसूखदारों ने हैंडपंप में सबमर्सिबल डाल रखी है। हैंडपंपों को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही मरम्मत नहीं कराई गई, तो पानी के लिए लोगों को परेशानी हो सकती है।

किसी में कम पानी आता है तो किसी में गंदा पानी आता है। कई हैंडपंप रीबोर होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। हैंडपंप शो पीस बनकर रह गए हैं। हालांकि पहले इसका सर्वे कराया गया था, लेकिन पंचायत चुनाव के चलते समस्या का निदान नहीं हो सका था। गर्मी की शुरूआत होने से पहले एक बार फिर से सर्वे कराया जा रहा है।

डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एडीओ पंचायत से खराब व रिबोर की स्थिति में पहुंच चुके हैंडपंपों की सूची मांगी गई है। एक पखवाड़े में सर्वे कराकर रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: रामलीला सभा मे नही बन पाई आम सहमति

संबंधित समाचार