बरेली: जुगाड़ गाड़ी को टेम्पों ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जुगाड़ गाड़ी से सामान लेकर फतेहगंज पश्चिमी जा रहे चालक को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश …

बरेली,अमृत विचार। जुगाड़ गाड़ी से सामान लेकर फतेहगंज पश्चिमी जा रहे चालक को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्रेमनगर के बान खाने का रहने वाला बबलू (20) पुत्र सुरेश कोहाड़ापीर पर दुकान से सामान ढोने का काम करता था। इसके लिए उसने जुगाड़ गाड़ी बना रखी थी। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की रात में सामान लेकर फतेहगंज पश्चिमी जा रहा था। जब वह जीरो प्वाइंट पर पहुंचा तो तेज रफ्तार ऑटों ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: रामलीला सभा मे नही बन पाई आम सहमति

संबंधित समाचार