बरेली: राहत- डीबीटी में जुड़ा अनसिडेड खातों का कॉलम
बरेली,अमृत विचार। डीबीटी एप के जरिए बच्चों के अभिभावकों का खाता आधार से जोड़ने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की मंशा के मुताबिक अभी तक शत प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों का खाता डीबीटी के तहत नही जुड़ पाया है। बेसिक के शिक्षकों की दिक्कतों को आसान कर शासन की ओर …
बरेली,अमृत विचार। डीबीटी एप के जरिए बच्चों के अभिभावकों का खाता आधार से जोड़ने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की मंशा के मुताबिक अभी तक शत प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों का खाता डीबीटी के तहत नही जुड़ पाया है। बेसिक के शिक्षकों की दिक्कतों को आसान कर शासन की ओर से डीबीटी एप में परिवर्तन कर एक और कॉलम विकसित किया गया है।
इससे शिक्षकों को खाते की सही जानकारी हासिल होगी और आधार के जुड़ने या न जुड़ने का पता चल सकेगा। एप में इडिट का विकल्प भी शामिल कर दिया गया है। पूर्व में शिक्षकों को खाता आधार से जोड़ने के बाद भी नही जुड़ पाता था और अन सीडेड आता था।
अभी तक खातों के आधार से जुड़ने या न जुड़ने की सूचना एप पर डाटा फीड करते समय नही लग पाती थी, लेकिन शासन की और से एप में किए गए बदलाव के बाद अब शिक्षकों के लिए डाटा फीड करने की प्रक्रिया आसान हो गई है। शिक्षक किसी बच्चे के अभिभावक का आधार बदलना चाहते है तो इडिट बटन का प्रयोग कर अभिभावक के आधार व बैंक संबंधी विवरण को पुनः सत्यापित कर सकते है।
यदि आधार सफलतापूर्वक सत्यापित हो गया है तो वह प्रमाणित वाले कॉलम मे दिखेगा और यदि अभिभावक का आधार सफलता पूर्वक सत्यापित नही हुआ है तो वह अप्रमाणित छात्र कॉलम में दिखेगा।
यूपी महिला शिक्षक संघ जिला मीडिया प्रभारी सीमा मलिक ने बताया कि एप में परिवर्तन के बाद डीबीटी कार्य में तेजी आई है और ज्यादातर स्कूलों के काम अंतिम चरण में है। शासन की यह सराहनीय पहल है, यह परिवर्तन यदि पहले किया गया होता तो यह कार्य और जल्दी संपन्न हो गया होता ।
ये भी पढ़ें-
