बरेली: कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा बोर्ड परीक्षा यूनिक आईडी कार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैनात होने वाले कक्ष निरीक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से यूनिक आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। इससे कक्ष निरीक्षकों की तैनाती से लेकर ड्यूटी में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो पाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से यूनिक आईडी कार्ड …

बरेली,अमृत विचार। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैनात होने वाले कक्ष निरीक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से यूनिक आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। इससे कक्ष निरीक्षकों की तैनाती से लेकर ड्यूटी में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो पाएगी।

शिक्षा विभाग की ओर से यूनिक आईडी कार्ड जारी करने के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से शिक्षकों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा गया है, जिससे कि समय से प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। जिले में 2022 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में 136 केंद्रों पर 87205 परीक्षार्थी शामिल होंगे, अब जबकि विद्यालय खुल गए हैं तो परीक्षा संबंधी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्यों से परीक्षकों के साथ ही कर्मचारियों के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है। इसमें नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, कक्षाएं पढ़ाने की जानकारी के साथ ही बैंक विवरण और मोबाइल नंबर भी देना होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्यों को यह भी बताया गया है कि ब्यौरा ऑनलाइन अपलोड होने के बाद उसकी हार्ड कॉपी भी 22 फरवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में देनी होगी। बोर्ड परीक्षा की तिथि के संबंध में अभी तक किसी प्रकार का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। उम्मीद है कि मार्च के अंत या अप्रैल तक परीक्षाएं शुरू कराई जाएं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: रामलीला सभा मे नही बन पाई आम सहमति

संबंधित समाचार