लखनऊ: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की संयोजिका निखत परवीन पर दिनदहाड़े हमला, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की संयोजिका निखत परवीन पर गत बधवार को दिनदहाड़े एक कांफ्रेंस के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए सरेआम निखत परवीन से मारपीट की। निखत परवीन ने युवक के खिलाफ चौक थाना में मामला दर्ज कराया। इधर देर शाम चौक पुलिस ने …
लखनऊ। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की संयोजिका निखत परवीन पर गत बधवार को दिनदहाड़े एक कांफ्रेंस के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए सरेआम निखत परवीन से मारपीट की। निखत परवीन ने युवक के खिलाफ चौक थाना में मामला दर्ज कराया। इधर देर शाम चौक पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान ठाकुरगंज के आदर्श नगर निवासी साजिद के रूप में हुई है।
निखत ने बुधवार को आय़ोजित की थी एक प्रेस कॉंन्फ्रेंस
निखत परवीन ने बुधवार को मुस्लिम मतदाता जागरण को लेकर कांफ्रेंस आयोजित की थी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रचारक व राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रमुख इंद्रेश कुमार मौजूद थे। इसी दौरान साजिद वहां आया और अभ्रद टिप्पणी करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: अमेठी: भाजपा विधायक मयंकेश्वर सिंह ने दिया भड़काऊ बयान, समुदाय विशेष के लिए की यह अभद्र टिप्पणी, पढ़ें…
संस्था में विरोधी है साजिद, एक साल पूर्व भी की थी मारपीट
चौक प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि निखत परवीन और साजिद के बीच संस्था को लेकर पुराना विवाद है। साजिद उसका विरोधी है। एक साल पूर्व भी साजिद ने निखत के घर में घुस कर मारपीट की थी। जिसमें मामला दर्ज हुआ था। वहीं इससे पूर्व 18 जुलाई को भी निखत परवीन के घर में घुसकर अज्ञात युवकों ने हमला किया था।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी में सातवें चरण के चुनाव के लिये 848 प्रत्याशियों ने दाखिल किये पर्चे
