बरेली: जिले में सक्रिय संक्रमित रोगियों की संख्या 173
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। गुरुवार को केवल पांच संक्रमित ही सामने आए, जबकि 3188 लोगों की कोरोना जांच कराई गई थी। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 173 हो गई है। कोविड-19 जिला सर्विलांस टीम के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को 12 संक्रमितों को …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। गुरुवार को केवल पांच संक्रमित ही सामने आए, जबकि 3188 लोगों की कोरोना जांच कराई गई थी। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 173 हो गई है। कोविड-19 जिला सर्विलांस टीम के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को 12 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेजा गया। वहीं, 17 कोरोना संक्रमितों का होम आइसोलेशन ओवर होने की वजह से उन्हें स्वस्थ मान लिया गया। छह संक्रमितों का कोविड अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
