मुरादाबाद: चलती बाइक में लगी आग, पिता-बेटे ने कूदकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर डबल फाटक पुल के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। बाइक सवार युवक ने दोनों बच्चों के साथ कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में दुकानदारों ने पानी फेंक कर आग बुझाई। बाइक में आग लगने के कारण का खुलासा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर डबल फाटक पुल के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। बाइक सवार युवक ने दोनों बच्चों के साथ कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में दुकानदारों ने पानी फेंक कर आग बुझाई। बाइक में आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। घटना से कुछ देर के लिए मौके पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

संभल जनपद के गांव कासमपुर टांडा निवासी चंद्रपाल प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार को वह अपने बेटे और दिव्यांग भतीजे के साथ दवा लेने महानगर आ रहा था। उसे महानगर स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम पहुंचना था।

डबल फाटक पुल के पास अचानक उसकी बाइक में आग लग गई। जब तक चंद्रपाल कुछ समझ पाता तब तक बाइक धू-धू कर जलने लगी। यह देख चंद्रपाल जल्दी से बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके कूद गया और अपनी जान बचाई। अचानक बाइक के आग का गोला बनने से डबल फाटक पुल के पास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने पानी फेंक कर बाइक में लगी आग बुझाई।

 

 

संबंधित समाचार